30+ Best Moral Stories in Hindi for Class 5

आज के इस लेख में हम Moral Stories in Hindi for Class 5 के बारे में जानेंगे। यह moral stories in hindi बच्चों को खूब पसंद आती है। यह नैतिक कहानियाँ खास तौर पर कक्षा पांचवी के बच्चों के लिए बनाया गया है।

इन कहानियों को पढ़ने से बच्चों में सही और गलत की समझ पैदा होगी और वे अपने जीवन में सही निर्णय लेने में सक्षम हो सकेंगे। हर moral stories के अंत में उसका moral भी दिया हुआ है, जिसका उपयोग आप अपने जीवन में कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन Moral Stories in Hindi for Class 5 के बारे में।

 

Best Moral Stories in Hindi for Class 5

 

लालच का सबक (Moral stories in Hindi for class 5 with moral)

Moral stories in Hindi for class 5 with moral

एक समय की बात है, एक घने जंगल में एक लोमड़ी रहती था। एक दिन उस लोमड़ी को बहुत ज्यादा भूख लग जाती है, इसलिए वो जंगल में खाना ढूंढ़ने के लिए घूमने लगती है।

खाना ढूंढ़ते-ढूंढ़ते उस लोमड़ी को एक खरगोश मिलता है, पर वो खरगोश थोड़ा छोटा होता है। इसलिए वो लोमड़ी सोचती है कि इस छोटे से खरगोश को खाने से मेरा क्या ही होगा, इसे अभी छोड़ ही देती हूँ।

फिर लोमड़ी जब खाना ढूंढ़ने के लिए आगे बढ़ती है, तो उसे एक हिरण दिखाई पड़ता है। हिरण बहुत ज्यादा मोटा दिख रहा होता है, जिसे देखकर लोमड़ी के मुँह में पानी आ जाता है।

मन ही मन में उस लोमड़ी ने सोच लिया कि आज इस हिरण को खा कर मुझे बहुत मज़ा आएगा। तब लोमड़ी ने उस हिरण के पीछे भागना शुरू कर दिया ताकि वो उसका शिकार कर सके।

पर हिरण के पास इतनी ज्यादा तेज़ी थी की उसने आसानी से उस लोमड़ी से पीछा छुड़ा लिया। हिरण का पीछा करते लोमड़ी की हालत बुरी तरह से ख़राब हो गयी क्योंकि वो पूरी तरह थक चुकी था।

थकान के कारण अब उस लोमड़ी की भूख और भी ज्यादा बढ़ गयी, पर उसे जंगल में खाने के लिए कुछ भी नहीं मिला। तब उसने सोचा कि अब उस जगह जाया जाए जहाँ पर खरगोश रहता है।

जब लोमड़ी, खरगोश वाली जगह पहुँचती है, तो उसे वहाँ खरगोश कही नज़र नहीं आता, जिससे वो लोमड़ी निराश हो जाती है। फिर लोमड़ी अपने घर वापस आ जाती है और उसे कई दिनों तक कही भी खाना नहीं मिलता है।

“जीवन में ज्यादा लालच करना अच्छा नहीं होता।”

 

मोती और कालू (Class 5 moral stories in Hindi)

Class 5 moral stories in Hindi

एक गाँव में दो कुत्ते रहते थे, जिनका नाम था – मोती और कालू। कालू नाम का कुत्ता बहुत ही शैतान था, और जो भी लोग उसके आस-पास से गुजरते थे, वो उन सभी को परेशान करते रहता था।

जब भी कोई बच्चा कालू के पास से कोई सामान लेकर गुजरता, तो वो उसके सामान को छीन कर भाग जाता था। इसी कारण कालू से उस गाँव के बच्चे और बड़े भी परेशान रहते थे।

पर मोती नाम का कुत्ता, कालू से बिलकुल उल्टा था। मोती हमेशा शांत रहता था और गाँव में किसी को परेशान भी नहीं करता था। मोती गाँव में रहने वाले छोटे बच्चों के साथ खेलता भी था। इसलिए सभी लोग मोती को पसंद करते थे।

एक दिन अमन नाम का लड़का जो की उसी गाँव में रहता था, उसने मोती को रोटी खाने के लिए दिया। तभी कालू की नज़र उसके रोटी पर पड़ गयी।

रोटी पर नज़र पड़ते ही कालू ने रोटी को छीन लिया और वहाँ से भागने लगा। पर इस बार अमन ने इसे नज़र अंदाज़ नहीं किया और उसने कालू को पकड़कर एक डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया।

अमन ने कालू को इतना पीटा कि उसे उसकी नानी याद आ गयी। उस दिन के बाद से कालू शांत रहने लगा और उसने गाँव वालो को परेशान करना भी छोड़ दिया।

अब कालू न तो किसी का सामान लेकर भागता और न ही फालतू का किसी पर भौंकता है। अमन की मार ने कालू को एक अच्छा कुत्ता बना दिया और अब मोती और कालू एक साथ रहने लगे।

“बुरे काम का फल हमेशा बुरा ही मिलता होता है।”

 

शरारती तोता (5th Class moral stories)

5th Class moral stories

पुराने समय की बात है, एक गांव में एक घर के अंदर किसी ने एक तोते को पिंजरे में बंद रखा था। वह तोता उस पिंजरे से बाहर निकल कर आसमान में उड़ना चाहता था।

बहुत कोशिश करने के बाद एक दिन वह तोता उस पिंजरे से बाहर निकल जाता है, और आसमान में उड़ना शुरू कर देता है।

उड़ते-उड़ते वह एक जंगल की तरफ चल पड़ता है। आसमान में उड़ने के कारण वह बहुत ज्यादा खुश था और झूम रहा था। जंगल में उसकी नज़र एक हाथी पर पड़ती है जो एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था।

हाथी को देख तोते ने सोचा कि इस हाथी के साथ मज़ाक किया जाए। मज़ाक करने के लिए तोता अपनी चोंच हाथी के सिर पर मारने लगता है, जिससे उसकी नींद खुल जाती है।

फिर हाथी उस तोते से कहता है – तुम मुझे परेशान क्यों कर रहे हो? तब तोता हाथी को जवाब देता है कि – मैं तुम्हारे साथ मज़ाक कर रहा हूँ।

फिर तोता बार-बार उस हाथी को परेशान करने लगता है और परेशान होने के कारण हाथी उस तोते से दूर चले जाता है। यह सब करने में उस तोते को बहुत मज़ा आ रहा होता है, इसलिए वह हाथी को परेशान करने से नहीं रुकता है।

फिर हाथी उस तोते को सबक सिखाने के लिए एक नदी के पास जा के अपनी सूँड नंदी के अंदर डाल लेता है। ऐसा करने पर तोते को लगता है कि हाथी उससे डर गया।

फिर जब तोता दुबारा हाथी के सिर पर चोंच मारने आता है, तभी हाथी अपनी सूँड में पानी भरकर उस तोते की तरफ फेक देता है। जिससे वो तोता पूरा गिला हो जाता है और वहाँ से भाग जाता है।

“किसी से साथ भी मज़ाक करने की एक सीमा होती है और उस सीमा को नहीं लांघना चाहिए।”

Also Read :

20+ Best Class 2 Short Moral Stories in Hindi
Top 10 Moral Stories in Hindi for Class 10 | Short Stories in Hindi
Top 10 Moral Stories in Hindi for Class 7
The Blue Jackal Story in Hindi | नीले सियार की कहानी
Golden Egg Story in Hindi | सोने का अंडा कहानी
Lalchi Kutta Story in Hindi with Moral | लालची कुत्ते की कहानी
Farmer and His Four Sons Story in Hindi
Lion and Rabbit Story in Hindi | Aasman Gira Story in Hindi
Donkey and Washerman Story in Hindi | गधा और धोबी की कहानी

 

 

Leave a comment